श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स चित्रकूट के छात्रो ने किया योग व सूर्य नमस्कार…
चित्रकूट | श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे सभी कर्मचारी एवं छात्रो ने मा मंदाकिनी नदी के तट पर स्फटिक शिला घाट में योग किया। योग में सर्वप्रथम संधि योग, आसन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम किया गया।

इसके बाद संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने योग दिवस वर्ष 2023 के प्रमुख विषय ‘वसुधैव कुटुम्ब के लिए योग’ के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की मानव सभ्य ता की शुरुआत से ही योग मनुष्य के साथ रहा है.

योग एक विज्ञान है और योग विद्या के अनुसार शिव को पहले योगी या आदि योगी तथा पहले गुरू या आदि गुरू के रूप में माना जाता है. योग एक ऐसी शक्ति है जिससे हम अपने दिल, दिमाग और शरीर को एक सूत्र में पिरो सकते हैं. इस वर्ष का विषय आयुष मंत्रालय ने घोषित किया।

इसका एक मात्र लक्ष्य यही है कि संपूर्ण विश्व योग करें एवं स्वस्थ रहे. इसके 21 जून को मनाने का कारण बताते हुए उन्होनें कहा की 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है और धरती पर सूर्य सबसे ज्यादा समय तक रहता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाने के पीछे यही राज है. इसके अलावा भारत में 21 जून ग्रीष्मकालीन संक्रांति का दिन भी होता है.

योग के द्वारा शारीरिक ही नहीं बल्कि उत्तम मानसिक स्वास्थ्य को भी प्राप्त करने में पूरी सहायता मिलती है. मानसिक शक्तियों के पोषण और विकास के लिए जो उपर्युक्त चेतना और शक्ति होनी चाहिए वह भी योग से ही प्राप्त होती है. योग के विषय में रुचि जागरण का कारण आधुनिक समाज में मानसिक तनावों की वृद्धि एवं रोगों की दर में वृद्धि का होना है.
