April 19, 2026

Raipur Railway : रेलवे ने किया 16 ट्रेनों को रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी…

0
de6Owd0fOD

 रायपुर | शादी के सीजन में राजधानी  से गुजरने वाली 16 ट्रेनों को रेलवे ने रद कर दिया है। इन ट्रेनों के रद होने से हटिया, भुनेश्वर, विशाखापट्टनम और बीकानेर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है, क्योंकि यात्री वेटिंग या फिर तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

join whatsappरायपुर स्टेशन में आरक्षण केंद्र खुलते ही सुबह-सुबह टिकट कराने वालों की लंबी लाइन लग जाती है। वेटिंग टिकट लेकर कोच में प्रवेश करने वालों की वजह से यात्रा के लिए पहले से टिकट कराने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे ने ट्रेनें रद कर दी हैं, लेकिन यात्रा तो करनी ही है, इसलिए मजबूरी में वेटिंग या फिर तत्काल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं।


Read More :- बिजली संकट: देश के कई राज्यों में 11-11 घंटे लाइट नहीं, बंद करनी पड़ेंगी फैक्ट्रियां…


गौरतलब है कि गर्मी आते ही ट्रेनों में यात्रियों का भारी दबाव होता है। गर्मी की छुट्टी शुरू होते ही रेलवे ने 23 ट्रेनों को रद कर दिया था। राजनीतिक दबाव के चलते रेलवे ने सात ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया है तो, लेकिन यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है, क्योंकि इन ट्रेनों में बहाल होते ही एसी और स्लीपर कोच पैक हो गए हैं।


Read More :- Diabetes : हेल्दी डाइट से कंट्रोल कर सकते है शुगर, डॉक्टर से जरुर ले सलाह…


पीक सीजन में यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल रही है। वहीं जिन रूटों पर ट्रेनों के परिचालन को बहाल नहीं किया गया है, उन पर भुवनेश्वर एलटीटी, पुरी एलटीटी, हटिया एलटीटी, विशाखापटृटनम एलटीटी, बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर-बीकानेर आदि ट्रेनें रद हैं। इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों में दबाव बढ़ गया है।


Read More :- महंगाई भत्ता : 5% बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 1 मई से हुआ प्रभावित…


यात्रियों को यात्रा करने के लिए अब एक मात्र सहारा तत्काल टिकट का है। तत्काल टिकट ट्रेन शुरू होने से 24 घंटे पहले मिलने वाली तत्काल टिकट के लिए यात्री रात से ही अपना नंबर लगा रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनको कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। शादी सीजन और गर्मी की छुट्टी शुरू होने के बाद बाहर जाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। तत्काल टिकट नहीं मिलने पर यात्री वेटिंग लेकर सफर कर रहे हैं।


Read More :- भारतीय रक्षा कार्यक्रम: अब सेना चलाएगी स्वदेशी हथियार…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *