June 4, 2026

महंगाई भत्ता : 5% बढ़ा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 1 मई से हुआ प्रभावित…

0
556330-chhattisgarh-cm-bhupesh-bag

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की जिसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा दिया गया है। आपको बता दें की महंगाई भत्ते की दर एक मई 2022 से ही लागू हो चुकी हैं। इस फैसले से राज्य सरकार के विभिन्न स्तर के कर्मचारियों को ढाई हजार से सात-आठ हजार रुपए तक ज्यादा मिलेंगे।

join whatsapp


Read More:-भारतीय रक्षा कार्यक्रम: अब सेना चलाएगी स्वदेशी हथियार…

काफी समय से प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों के संगठन महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सीएम बघेल ने कर्मचारियों की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में खुशखबरी देने की घोषणा की थी। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि एक मई को कैबिनेट में उनके महंगाई भत्ते पर फैसला होगा। मंत्रिपरिषद में इस तरह का प्रस्ताव नहीं आया तो कर्मचारियों में निराशा फैली। लेकिन देर रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की।


Read More:-कोरोना वैक्सीनेशन – जबरन टीका लगाने लोगो को बाध्य नही किया जा सकता- सुप्रीम कोर्ट

बता दें की इस बढ़ी दर के साथ राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन का 22% हो गया है। अभी तक उन्हें 17% महंगाई भत्ता मिलता रहा है। यह दर एक मई से ही लागू हो जाएगी। महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलित थे। मार्च में कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव की कोशिश की थी। अप्रैल में कर्मचारियों के एक संगठन ने सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसे वापस ले लिया गया।


Read More:-NEP : आगामी सत्र से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की होगी पढ़ाई, पायलट मोड पर चलेंगे बीएड कोर्स- एनसीटीई…

वहीं कर्मचारियों के विभिन्न संगठन केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मांग रहे हैं। संगठनों का कहना था, केंद्रीय कर्मियों को 34% महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार उन्हें केवल 17% महंगाई भत्ता दे रही है। इस बीच आवश्यक वस्तुओं की महंगाई में कई गुने की बढ़ोतरी हो चुकी है। महंगाई भत्ता नहीं बढ़ने से उन लोगों को वित्तीय रूप से काफी नुकसान हो रहा है।

बिजली कर्मियों का DA बढ़ा-

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने पिछले सप्ताह ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। वहां कर्मचारियों के भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उनके महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया। इस फैसले से बिजली कंपनी के 16 हजार कर्मचारियों का फायदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *