April 18, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित किया प्लेसमेंट कैम्प, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कम्पनी ने विद्यार्थियों को अवसर…

0
WhatsApp Image 2023-09-13 at 2.37.42 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में 13 सितंबर 2023 को फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कम्पनी द्वारा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया जिसमें एमबीए उत्तीर्ण विद्यार्थी शामिल हुए। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कम्पनी के अधिकारियों ने प्लेसमेंट कैम्प में शाखा प्रबंधक एवं शाखा प्रभारी पद के लिए चयन किया गया। प्लेसमेंट कैम्प की प्रक्रिया में पहले प्री प्लेसमेंट प्रेजेंटेशन किया गया, फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के अधिकारियों, एच.आर ( मानव संसाधन प्रबंधक ) द्वारा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी योग्यतानुसार साक्षात्कार किया गया।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के एलएलबी के छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में इंटर्नशिप से प्राप्त की सफलता…

कंपनी के अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया पूर्ण की एवं प्लेसमेंट में शामिल हुए श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थीयों के ज्ञान कौशल कि प्रशंसा की गई। एच.आर द्वारा बतलाया गया की विश्वविद्यालय को विषय वस्तु संदर्भ में अच्छा ज्ञान है , तथा उनके लिए वो उपयोगी साबित होंगे। प्लेसमेंट सेल के अधिकारी मोहम्मद शादाब का इस प्लेसमेंट कैम्प में उल्लेखनीय सहयोग रहा। विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस के सिंह और कुलसचिव डॉ. सौरभ के. शर्मा ने प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित विद्यार्थियों प्लेसमेंट में चयनित होने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


Read More:-रावतपुरा नर्सिंग कैंपस में छात्रों के लिये प्लेसमेंट आयोजित किया गया, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम के 50  छात्रों ने लिया भाग..


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *