माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर अचानक ठप होने से दुनिया भर के लोग हो रहे है परेशान, जानिए क्या है इसकी वजह…

Microsoft Server : माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर अचानक ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके वजह से बैंकों से लेकर एयरलाइन्स तक भी सर्वर ठप हो गई है। यूजर्स की स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर आ रहा है। इस एरर की वजह से लैपटॉप ऑन करते ही लोगों को ब्लू स्क्रीन नजर आ रही है। हालांकि इससे दुनियाभर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्लाउड सर्विस बाधित होने से इसमें एरर दिखाई दे रहा है।
उड़ानें हो गई हैं रद्द
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ की इस परेशानी की वजह भारत से लेकर अमेरिका तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उड़ानें भी रद्द करनी पड़ गयी हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इसे दूर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस की वजह से ये पूरी समस्या उत्पन्न हुई है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाली क्राउड स्ट्राइक टीम ने इस दिक्कत को स्वीकार किया है। साथ ही इसकी दिक्कत की मुख्य वजह को भी पहचान लिया गया है। इसमें बहुत सारे बदलाव भी किए जा रहे हैं।
क्या है ठप होने की बड़ी वजह
दुनिया भर में लाखों माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ एरर का अनुभव कर रहे हैं। इसके कारण लोगों का सिस्टम अचानक बंद हो जा रहा है या फिर अपने आप चालू हो जा रहा है। इसके खराबी के पीछे का कारण कंपनी ने क्राउडस्ट्राइक अपडेट को बताया है। ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक हाल ही में अपडेट लेकर आया है, जिसे बाद से ही यूजर्स को विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप समेंत दूसरी सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसका असर भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जापान, स्पेन, सिंगापुर समेत कई कंपनियों, एयरलाइनों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों के कामकाज को प्रभावित किया है।
माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड यूनिट की खोज रही सॉल्यूशन
माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड यूनिट Azure ने बताया कि दुनियाभर में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रही वर्चुअल मशीन इस आउटेज के चलते प्रभावित हुई हैं। क्राउडस्ट्राइक फाल्कन एजेंट बार बार रिस्टार्टिंग स्टेट पर स्विच हो रहा है, जिससे यह परेशानी आ रही है। माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउट यूनिट इस पर काम कर रही है। इसके साथ ही यूजर्स को परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षित ऑप्शन खोजे जा रहे हैं।
सर्वर आउटेज का असर बैंक, अस्पताल, एयरपोर्ट, न्यूज चैनल्स, शेयर मार्केट और सुपर मार्केटस सहित लगभग सभी जरूरी सेवाओं पर हुआ है। शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई यह गड़बड़ी सिर्फ भारत ही नहीं, कई मुल्कों में हड़कंप मचा रही है। “वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड पर हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें।”
क्या है क्राउडस्ट्राइक?
बता दें कि क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है। यह दुनियाभर के अधिकांश कंप्यूटर और लैपटॉप के लिए एक एडवांस्ड साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन देता है। इसको लेकर लगातार आ रही रिपोर्ट के मुताबिक क्राउड स्ट्राइक का एक एक मेन प्रोडक्ट फाल्कन है और इसी प्रोडक्ट में एक बड़ा एरर आया है।
बता दें कि क्राउडस्ट्राइक अपने यूजर्स को क्लाउड बेस्ड एंडपॉइंट प्रोटेक्शन सॉल्यूशन देती है। कंपनी का फाल्कन प्रोडक्ट नेटवर्क पर मैलिशियस यानी वायरस वाली फाइल्स का पता लगाता है। ये मैलिशियस फाइल्स का पता लगाता वायरस को रोकने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल करता है। बता दें कि फॉल्कन एंडपॉइंट सिक्योरिटी कर सकता है फिर चाहे सिस्टम ऑनलाइन हो या फिर ऑफलाइन।