March 23, 2025

पेरिस पैरालिंपिक्स : अवनि लेखरा बनी लगातार दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला…

0
WhatsApp Image 2024-08-31 at 11.11.00 AM

पेरिस। थोड़े दिन पहले ही खत्म हुए पेरिस ओलिंपिक्स में भारत ने पूरे गेम्स के दौरान छह मेडल जीते थे जिसमें कोई गोल्ड मेडल शामिल नहीं था। लेकिन, पेरिस पैरालिंपिक्स गेम्स में महज दूसरे दिन ही भारतीय पैरा-ऐथलीटों ने जबरदस्त प्रदर्शन के साथ एक ही दिन में चार मेडल जीतकर अपने अदम्य हौसले और इच्छाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें ‘वंडर गर्ल’ अवनि लेखरा का शूटिंग में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक भी शामिल है। इसी के साथ भारत पदक तालिका में 10वें नंबर पर पहुंच गया है। पैरालिंपिक्स खेल में शुक्रवार को जो चार मेडल भारत ने जीते उसमें तीन देश की बेटियों ने दिलाया है।

दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

अवनि लेखरा पैरालिंपिक गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। उन्होंने तोक्यो के बाद पेरिस पैरालिंपिक्स में भी महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। जबकि भारत की ही मोना अग्रवाल को ब्रॉन्ज मेडल मिला। तीन साल पहले तोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने वाली 22 साल की अवनि ने 249.7 का स्कोर करके अपना ही 249.6 का पुराना रेकॉर्ड भी तोड़ डाला। वहीं शॉटपुट, पावरलिफ्टिंग और व्हीलचेयर वॉलिबॉल के बाद दो साल पहले शूटिंग में पदार्पण करने वाली मोना ने 228.7 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत के पैरालिंपिक्स इतिहास में पहली बार दो शूटर्स ने एक ही इवेंट में मेडल जीते हैं। अवनि अब 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में उतरेंगी जिसमें वह मेडल की प्रबल दावेदार है। पिछली बार तोक्यो में इस स्पर्धा में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।


भारत के खिलाड़ियों ने कर दिया धमाल

पेरिस पैरालंपिक 2024 के दूसरे दिन भारत के खिलाड़ियों ने धमाल कर दिया है। अवनि, मोना के बाद मनीष नरवाल ने मेडल जीत लिया है। मनीष नरवाल ने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले पैरा शूटर अवनि लेखरा ने दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया है। टोक्यो 2020 संस्करण में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा के दौरान पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अवनि ने पेरिस में अपना खिताब बरकरार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े