May 1, 2026

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी के छात्रों ने मुरमूंड़ा PHC में नाटक और पोस्टर से किया जनजागरण…

0

कुम्हारी। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2025 की थीम “Overcoming disruption, transforming the AIDS response” के अनुरूप कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. वर्निश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग द्वारा किया गया, जिसमें डॉ. नीलम साहू, एलिश मसीह और रितु जांजगे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बीएससी नर्सिंग सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जागरूकता बढ़ाने हेतु आकर्षक नाटक (स्किट), पोस्टर प्रस्तुति, और नारे (स्लोगन) प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने मुरमूंड़ा पीएचसी में मरीजों एवं ग्रामीणों को एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार, और एड्स से जुड़े कलंक को दूर करने के तरीकों की जानकारी सरल और प्रभावी ढंग से प्रदान की।

कार्यक्रम का निष्कर्ष इस संदेश के साथ किया गया कि—
एड्स को खत्म करना कोई दूर का सपना नहीं, बल्कि एक प्राप्त की जाने वाली वास्तविकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *