May 15, 2026

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, महराजपुर मंडला में विश्व एड्स दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

0
770098fe-6912-4813-b9af-4126bb61166a

महराजपुर, मंडला। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मंडला में 1 दिसंबर 2025 को नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Overcoming disruption, transforming the AIDS response” के संदेश को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने एड्स से जुड़ी शर्म, डर और सामाजिक दूरी को समाप्त करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम तथा उपचार संबंधी जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से पोस्टर प्रेज़ेंटेशन और सामूहिक चर्चा का आयोजन किया। छात्रों ने एड्स के संक्रमण के तरीकों, बचाव के उपायों और जागरूकता की आवश्यकता पर सूचनाप्रद प्रस्तुतियाँ दीं।

संस्थान के सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने “जागरूक बने, एड्स को रोकें” का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *