June 20, 2026

RSU: जीव विज्ञान विभाग के शोध को मिला वैश्विक पहचान…

0
1424d158-b422-4664-9a43-df5f7e68a3fc

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के जीव विज्ञान विभाग ने यह घोषणा करते हुए गर्व व्यक्त किया है कि विभाग का शोध अध्याय “द्रवीकृत अगर-चिप क्रोनोमेट्री प्लेटफ़ॉर्म फॉर रैपिड प्लांट स्ट्रेस-रिस्पॉन्स एसेज़” अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICRABS – 2025 में प्रकाशित हुआ है। यह शोध अध्याय Zenodo पर DOI प्राप्त करते हुए विभाग की शोध उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है।

“जैविक विज्ञान में हालिया प्रगति (ICRABS – 2025)” पर आधारित यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 8–9 अक्टूबर 2025 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर द्वारा प्राणीशास्त्र एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। सम्मेलन का प्रायोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (CG-COST) एवं महाविद्यालय की स्वायत्त योजना के अंतर्गत किया गया।

विभाग ने प्रायोगिक अनुसंधान एवं डेटा विश्लेषण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बी.एससी. (ऑनर्स) वनस्पति विज्ञान के छात्र अमिताभ दास के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही शोध कार्य के मार्गदर्शक डॉ. प्रशांत के. मित्रा को उनके विशेषज्ञ मार्गदर्शन और सतत सहयोग के लिए विशेष सम्मान दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *