February 9, 2026

गणतंत्र दिवस पर एसआरआई कुम्हारी कैंपस देशभक्ति के रंग में रंगा…

0
03

कुम्हारी | श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट एवं स्कूल के एसआरआई कैंपस में देश का 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर कैंपस निदेशक प्रोफेसर एस. प्रकाश राव, बी.एड. विभाग के प्राचार्य डॉ. ब्रिजेश यादव, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या वार्निश मैडम, स्कूल के प्राचार्य धर्मेंद्र नाथ राय के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि डॉ. हीरामणि मिश्र, सुनील दुबे एवं प्रभात शुक्ला ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। भाषण, देशभक्ति गीत एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश पर आधारित नृत्य कार्यक्रम इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में कैंपस के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अंत में एक भावपूर्ण धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

संस्थान की ओर से सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *