June 4, 2026

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंडला के श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0
WhatsApp Image 2023-11-01 at 5.40.55 PM

मंडला। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशिमा पटेल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और मध्य प्रदेश गान के साथ किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग की सविता सुलाखे ने मध्य प्रदेश के इतिहास की जानकारी विद्यार्थियों को दी।

आशिमा पटेल द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न पक्षों की जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से मध्यप्रदेश को विभिन्न रंगों में प्रस्तुत किया।

 

बता दे की देश का सबसे बड़ा राज्य था एमपी, छत्तीसगढ़ के शामिल रहते देश का सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश था, जहां नवंबर 2000 में मध्य प्रदेश पुर्नगठन गठन एक्ट के तहत राज्य के दक्षिण पूर्व विभाग को विभाजित कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया था। राज्यों का पुनर्गठन होने पर 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश अस्तित्व में आया था, सबसे पहले जबलपुर को राज्य की राजधानी बनाया गया था, लेकिन बाद में राज्य की राजधानी को बदलकर भोपाल कर दिया गया था। मध्यप्रदेश राज्य का इतिहास बेहद ही पुराना है, जहां देश के मध्य में होने के कारण इसका नाम मध्यप्रदेश पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *