NEET : करेक्शन विंडो होगा आज बंद, देंखे एडमिट कार्ड कब होगा जारी…
NEET PG के छात्र-छात्राओं के लिए खास सुचना, करेक्शन विंडो आज बंद हो जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) बुधवार, 4 मई को NEET PG आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए ओपन विंडो को बंद कर देगा। ऐसे में, जिन छात्र-छात्राओं को लगता है कि उनके आवेदन फॉर्म में कहीं कोई गड़बड़ी छूट गई है तो वे करेक्शन विंडो के माध्यम से जाकर सुधार कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को NBEMS के आधिकारिक पोर्टल https://nbe.edu.in/ पर जाकर ठीक करना होगा।
Read More:-Cholesterol : लहसुन करता है लगभग 10% कोलेस्ट्रॉल लेवल कम, जानिए कैसे…
NBEMS ने NEET PG एडिट विंडो को कुछ समय पहले दोबारा फिर से खोल दिया था, ताकि उम्मीदवार अपनी तस्वीरों को सही तरीके से अपलोड कर सकें। दरअसल, एनबीई ने विशेष रूप से यह संपादन विंडो सुविधा फिर से सिर्फ इसलिए शुरू की थी, क्योंकि कई उम्मीदवारों ने गलत तस्वीर अपलोड की थी।

Read More:-जाने क्या है M-15, सरकार ने पेट्रोल की जगह ट्रायल पर क्यों उतारा…
वहीं इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस में यह भी लिखा गया था कि,” सभी उम्मीदवारों को एक बार फिर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि वे अपने आवेदन पत्र में गलत तस्वीरों को 4 मई को रात 11:55 बजे तक ठीक कर लें।
साथ ही बता दें की नीट पीजी एडमिट कार्ड तय शेड्यूल के मुताबिक 16 मई को जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा सभी के लिए ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

