“राष्ट्रीय खेल दिवस”: श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने मिलकर खेले कई खेल…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में कल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर “राष्ट्रीय खेल दिवस” मनाया गया। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

Read More:-एसआरयू में हुआ टोयोटा-टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम: छत्तीसगढ़ में पहला T-TEP इंस्टीटूट,अभी तक 6 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, 11 ट्रेनिंग के लिए सिलेक्ट…
यह सभी खेल का आयोजन विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में फिजिकल एजुकेशन के द्वारा स्पोर्ट्स ऑफिसर संजय कांत, अरशद हुसैन एवं जीजू पी सोमन के मार्गदर्शन में BPES, MPES ( फिजिकल एजुकेशन) छात्रों के द्वारा आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों और छात्रों ने काफी उत्साह के साथ खेल में हिस्सा लिया। शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ विश्वविद्यालय में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर खेल के क्षेत्र में शानदार शुरआत कर दी हैं। बता दें की आगे भी विश्वविद्यालय ऐसे खेल के आयोजन करता रहेगा ताकि छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी…
Read More:-SRS इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी के 8 छात्र लेंगे जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में हिस्सा…


