June 14, 2026

MCC 2021 : नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वेकेंसी राउंड का प्रोविजनल परिणाम हुआ जारी…

0
neet-pg-counselling-2021-round-2


देश में 2021 के मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अंडर ग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की काउंसलिंग के लिए अंतरिम रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्ट्रे वेकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट परिणाम देखने के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

Read More:-बिहान के सहयोग से आगे बढ़ रही महिलाएं, ब्रांडिंग और अन्य मार्केटिंग की बना रही योजना…

बता दें की सभी उम्मीदवार जो ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट रिजर्व करेंगे, उन्हें संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना होगा। रिपोर्टिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी और 9 अप्रैल, 2022 तक जारी रहेगी। वहीं इस साल, अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग दो के बजाय चार राउंड AIQ राउंड-1, AIQ राउंड-2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड में आयोजित की गई है।

join whatsapp


वहीं इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मद्दे नज़र रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल नीट काउंसलिंग के दो राउंड पूरे होने के बाद खाली बचने वाली एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को राज्य कोटे में ट्रांसफर नहीं किया। इन सीटों को एमसीसी खुद भर रही है। इनके लिए मॉप अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग आयोजित की गई थी। हालांकि पहले राज्य सरेंडर की गई सीटों को सामान्य वर्ग कोटे से भर देते थे।

Read More:SRU: विज्ञान संकाय में हुआ गुलदस्ता प्रतियोगिता, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह ने की सराहना…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *