April 18, 2026

एग्री एंड हॉर्टी एक्सपो में मध्यप्रदेश को मिला प्रथम पुरूस्कार…

0
WhatsApp Image 2024-07-23 at 11.12.26 AM

मध्यप्रदेश। प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय एग्री एंड हॉर्टी एक्सपो में मध्यप्रदेश को हॉर्टिकल्चर, फूड प्रोसेसिंग में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरूस्कार प्रदान किया गया है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सोमवार को प्रगति मैदान में लगे मध्यप्रदेश पवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने एक्सपो में भाग लेने वाले प्रदेश की हॉर्टिकल्चर और खाद प्रोसेसिंग में कार्य करने वाले उत्कृष्ट उद्यमियों से विस्तृत चर्चा की और राज्य सरकार की ओर से पुरस्कृत भी किया।

प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मध्यप्रदेश पवेलियन का अवलोकन किया। मंत्री कुशवाह ने एक्सपो में प्रदेश की हॉर्टिकल्चर और खाद प्रोसेसिंग में कार्य करने वाले उत्कृष्ट उद्यमियों से चर्चा भी की। मंत्री कुशवाह ने राज्य सरकार की ओर से उन्हें पुरस्कृत भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *