जेईई मेन 2022 की अधिसूचना की जारी, पंजीयन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन…
जेईई मेन के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आ गई है। एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2022 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार जेईई मेन 2022 की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जेईई मेन 2022 का आयोजन 2 भाग में किया जाएगा। पहली परीक्षा विभिन्न एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) , राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित/मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय में बीई/बीटेक के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में रैंक लाने वाले उम्मीदवार आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं, दूसरी परीक्षा का आयोजन विभिन्न संस्थानों में बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होगा।

Read More:-ISSF वर्ल्ड कप में भारत को पहला गोल्ड मेडल, सौरभ ने दी जर्मनी को मात
जेईई मेन पेपर-1 का आयोजन 16, 17, 18, 19, 20 और 21 अप्रैल, 2022 को किया जाएगा। वहीं, पेपर – 2 का आयोजन 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार इनका अच्छे से पालन करें।
Read More:–भर्ती नियमों पर दिखा युवाओं का गुस्सा : युवा बोले-अब टाइपराइटर कौन चलाता है…
बता दें की JEE MAIN 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। उमीदवार 31 मार्च, 2022 को शाम 5 बजे तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। वहीं, छात्रों को 31 मार्च को ही रात 11.30 बजे तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
महत्वपूर्ण बातें-
आधिकारिक नोटिफिकेशन में यह बात साफ की गई है कि जेईई मेन परीक्षा के पहले सत्र के दौरान केवल, इसी सत्र की चीजें दिखाई देंगी। अगले सत्र में सेशन-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत सूचना बुलेटिन में दिए गए शेड्यूल के अनुसार जारी की जाएगी।
Read More:-एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में तीसरे नंबर पर अडानी, लिस्ट से बाहर हुए अंबानी…
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एक बार आवेदन पत्र जमा होने के बाद उन्हें आवेदन पत्र में सुधार का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए इसे सावधानीपूर्वक भरें। उम्मीदवार किसी भी तरह की समस्या के आने पर या फिर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए परीक्षा निकाय की हेल्पलाइन 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।


