आईपीएल धमाकेदार मुकाबला: इस सीजन में पहली बार कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स होंगे आमने-सामने…

For Registration click on the link:- https://forms.gle/g918gyLPD8Ls7N58A
मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ शानदार जीत से सीजन की शुरुआत करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की आज असली इम्तिहान होगा। पहले मुकाबले में 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने में भी जहां केकेआर के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए तो बुधवार को आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में बल्लेबाज पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सके।
Read More:-प्रदेश :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुदृढ़ प्रशासन के लिए 4 नए अनुविभाग, 23 नयी तहसीलों का किया शुभारंभ…
आज शुक्रवार को उनका मुकाबला उस पंजाब किंग्स से है जिसके गेंदबाजों ने सीजन के अपने पहले मुकाबले में 200 से ज्यादा रन दे दिए। लेकिन, बल्लेबाजों ने उसे आसानी से हासिल कर लिया। ऐसे में केकेआर के बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों का भी आज के मुकाबले में असली परीक्षा होने वाली है। दोनों ही तरफ कई बिग हिटर्स हैं और इन सभी के हाथ खुल गए तो एक हाई स्कोरिंग मैच फिर से देखने को मिल सकता है।
कोलकाता के ओपनर अजिंक्य रहाणे और आक्रामक वेंकटेश अय्यर अभी तक खेले गए दोनों मुकाबलों में कुछ खास नहीं कर सके हैं। यही हाल कप्तान श्रेयस अय्यर का भी है। हालांकि वह अच्छी फॉर्म में हैं और वह टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं। दोनों अय्यर को अब दम दिखाना होगा। उन्हें अन्य साथियों जैसे नितीश राणा के सहयोग की भी आवश्यकता होगी।

इन दोनों के अलावा मध्यक्रम की जिम्मेदारी सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन और बिग हिटर आंद्रे रसेल के कंधों पर होगी। रसेल हालांकि बुधवार को आरसीबी के खिलाफ मैच में अनफिट दिखे थे लेकिन वह इस मैच में खेलेंगे। तेज गेंदबाज उमेश यादव दोनों मैचों में नई गेंद से शानदार रहे। न्यूजीलैंड के अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी को भी अहम भूमिका निभानी होगी। केकेआर की टीम के लिए हालांकि चिंता का विषय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म का होगा जिन्हें जल्द ही वापसी करनी होगी।
Read More:-छत्तीसगढ़: अभी से लू जैसे हालात, मुंगेली में लगातार तीसरे दिन 42 डिग्री हाई हुआ पारा…
देखिये आईपीएल की सभी टीमों का हाल-
पंजाब की ओर से साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के तीन दिवसीय क्वॉरंटीन पूरा करने के बाद आज के मैच में खेलने की उम्मीद है। इससे पंजाब के आक्रमण को मजबूती मिलेगी। पंजाब की टीम पिछले मुकाबले में तीन विदेशी खिलाड़ी के साथ ही उतरी थी। रबाडा के अलावा अर्शदीप सिंह और ओडियन स्मिथ पर तेज गेंदबाजी विभाग का दारोमदार होगा। हालांकि ये पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे।
स्पिन विभाग में राहुल चाहर और हरप्रीत बरार के आठ ओवर मैच में अंतर पैदा कर सकते हैं। राहुल पिछले मुकाबले में असरदार साबित हुए थे। दूसरी तरफ बल्लेबाजी में पंजाब के लिए काफी कुछ उसके शीर्ष तीन खिलाड़ियों- कप्तान मयंक अग्रवाल, शिखर धवन और श्रीलंका के भानुका राजपक्षे पर निर्भर होगा। राजपक्षे ने आरसीबी के खिलाफ मैच विजयी पारी खेली थी। हेड कोच अनिल कुंबले हालांकि मध्यक्रम से और योगदान देने की उम्मीद करेंगे जिसमें ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान ने आरसीबी के खिलाफ अपनी टीम के लिए रन जुटाकर अपनी अहमियत साबित की थी।
Read More:-Pariksha Pe Charcha : प्रधानमंत्री करेंगे आज छात्रों- शिक्षकों और अध्यापको से परीक्षा पे चर्चा…


