April 19, 2026

IISER 2022: आईएटी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से, जाने परीक्षा तिथि…

0
images (1)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) प्रवेश परीक्षा आईएटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए प्रक्रिया आज 4 मई 2022 से शुरू हो रही है। आपको बता दें कि आईएटी 2022 के लिए एप्लीकेशन पोर्टल 29 अप्रैल को खुलने वाला था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in. पर जाकर आवेदन करें। आईआईएसईआर प्रवेश के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन 29 मई है। गौरतलब हैं की आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी।

join whatsapp


 

Read More:-मुख्यमंत्री दौरा : सरगुजा संभाग से करेंगे शुरुआत, जनता से करेंगे सीधा संवाद…

आईआईएसईआर ने अपनी वेबसाइट पर कहा हैं की, “आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) एक कंप्यूटर आधारित, 3 घंटे की परीक्षा है, जिसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान से प्रश्न होंगे। आईएटी का आयोजन 3 जुलाई को देश भर के लगभग 150 शहरों/कस्बों में किया जाएगा। ”


Read More:-IPL 2022: क्या आज CSK की जीत का सिलसिला रहेगा जारी या RCB करेगी हिसाब बराबर…

आवेदन शुल्क-

आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा या आईएटी के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के छात्रों को 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/केएम/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

Read More:-छत्तीसगढ़ : मिशन “अपने पैरों पर खड़े हैं”, कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट की चढ़ाई…

आवेदन प्रक्रिया-

1. आईआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट- iiseradmission.in पर जाएं।

2. आईआईएसईआर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

3. आईआईएसईआर के लिए आवेदन पत्र को क्रेडेंशियल के साथ भरें।

4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

5. आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड करें, और एक प्रिंटआउट लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *