March 26, 2025

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी में भव्य आयोजन…

0
7ef785e8-f77c-451d-ad1c-da503655b0e1

झांसी | श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी में 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। संस्थानिक महिलाओं की अध्यक्षता में शिक्षा संकाय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत देव पूजन एवं मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके उपरांत संस्थान की छात्राओं ने महिला स्टाफ का तिलक कर सम्मान किया और मुंह मीठा कराया।

कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए और अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है,


जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने शिक्षा, राजनीति, विज्ञान और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शिक्षा संकाय की प्राचार्य डॉ. सीमा गुप्ता, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. सीमांत शर्मा, और आईटीआई प्राचार्य मि. अलंकार शुक्ल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं महिला स्टाफ के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के प्रबंधक डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने समस्त स्टाफ एवं छात्रों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है,

और उन्हें सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े