भारतीय रेलवे : 13 से 19 अप्रैल तक नहीं चलेंगी कई ट्रेनें, देखें कैंसिल ट्रेनों की सूची…

Read More:-मच्छर मारने वाले रैकेट किट से बनाया ‘मजनूमार’ डिवाइस, छेडछाड़ करने वालों को लगेगा तगड़ा झटका…
आने वाले कुछ दिनों में अगर आपको रेलयात्रा करनी है, तो बता दें की भारतीय रेलवे ने बहुत सी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है वहीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। ट्रेनों के रद्द होने और रूट में बदलाव होने का कारण मैंटेनेंस कार्य शुरू होना है। इसलिए आपने भी कहीं जाने के लिए टिकट बुक करा रखी है तो अपनी ट्रेन टाइमिंग जरूर चेक कर लें।
Read More:-भर्ती: प्लाज्मा अनुसंधान ने निकाली 31 मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए वैकेंसी, ऐसे करे अप्लाई …
जो ट्रेनें रद्द की गई है और जिनका रूट बदला गया है, उनमें हावड़ा-भोपाल, सिंगरौली-निजामुद्दीन और अहमदाबाद-कोलकाता के बीच संचालित होने वाली ट्रेनें शामिल हैं। पूर्व मध्य रेल ने बताया कि जबलपुर मंडल में सरई ग्राम और गजरा बहरा स्टेशनों के बीच नॉन इन्टरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से 13 से 19 अप्रैल तक ट्रेनों को रद्द किया गया है।
कैंसिल ट्रेनें लिस्ट-
गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 और 16 अप्रैल नहीं चलेगी।
गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 14 और 19 अप्रैल कैंसिल किया गया है।
गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 अप्रैल को रद्द की गई है।
गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 अप्रैल को नहीं चलेगी।
Read More:-CG परिवहन विभाग : ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए नही लगाना पड़ेगा अब चक्कर…
बदली गई ट्रेनों का रूट-
- गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस 14 अप्रैल को गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होकर चलेगी।
- 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 18 अप्रैल को गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते संचालित होगी।
- अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 13 अप्रैल को कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रूट पर चलेगी।
- कोलकाता से चलने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का 16 अप्रैल को अपने निर्धारित रूट के बजाय गढ़वा रोड-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा के रास्ते संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस 18 अप्रैल को कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-गढ़वा रूट चलेगी।


