April 18, 2026

भारतवंशी खगोलविज्ञानी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को किया जाएगा प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित…

0
WhatsApp Image 2024-05-24 at 11.13.09 AM

हांगकांग। अमेरिका में खगोल विज्ञान में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-किरण विस्फोट, सुपरनोवा और अन्य परिवर्तनीय या क्षणिक खगोलीय पिंडों की खोज के लिए जाना जाता है। यह सम्मान आगामी 12 नवंबर को हांगकांग में आयोजित समारोह में प्रोफेसर कुलकर्णी को दिया जाएगा। इसके तहत 12 लाख डॉलर नकद प्रदान किए जायेंगे।

खगोल विज्ञान व ग्रह विज्ञान के है प्रोफेसर

शॉ पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा खगोल विज्ञान में उनके योगदान ने काफी परिवर्तन और लोगों में समझ पैदा की है। कुलकर्णी कैलिफार्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में भौतिकी, गणित और खगोल विज्ञान विभाग के जार्ज ऐल हेल खगोल विज्ञान व ग्रह विज्ञान के प्रोफेसर है। कुलकर्णी के अलावा अमेरिका के स्वी ले थीन और स्टुअर्ट आर्किन को जीव विज्ञान व चिकित्सा में संयुक्त रूप से और पीटर सरनाक को गणितीय विज्ञान श्रेणी में शॉ पुरस्कार से सम्मान किया जाएगा।

भारतीय मूल के खगोलशास्त्री प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को अमेरिका द्वारा प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रोफेसर कुलकर्णी ने मिलीसेकंड पल्सर, गामा किरण विस्फोट, सुपरनोवा और अन्य खगोलीय पिंडों की खोज की है।

प्रोफेसर कुलकर्णी की अभूतपूर्व खोज

खगोल विज्ञानी प्रोफेसर कुलकर्णी ने शानदार अन्वेषण किए हैं। आकाश के प्रति उनकी समझ से खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नई क्रांति आ गयी है। प्रोफेसर कुलकर्णी और उनके उत्तराधिकारी ज्विकी ने नेतृत्व में पालोमर ट्रांसिएंट फैक्ट्री की संकल्पना और निर्माण किया गया। बता दें पालोमर ट्रांसिएंट फैक्ट्री एक खगोलीय सर्वेक्षण था।

प्रोफेसर कुलकर्णी ने 1978 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से एमएस किया था। इसके बाद उन्होंने 1983 में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की। प्रोफेसर कुलकर्णी वर्ष 2006 से 2018 तक कैलटेक वैधशाला के निदेशक भी रहे।

किसे दिया जाता है शॉ पुरस्कार

शॉ पुरस्कार खगोल विज्ञान, जीव विज्ञान और चिकित्सा और गणितीय विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व खाजों के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वैज्ञानिकों को 1.2 मिलियन डॉलर दिए जाते हैं। 12 नवंबर को हांगकांग में इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमे भारत के श्रीनिवास आर कुलकर्णी को इस सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *