February 16, 2025

रावतपुरा सागर कैंपस में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस…

0

सागर।  श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़  इंस्टीट्यूशन सागर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से  मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पद्मश्री रामसहाय पाण्डेय जी द्वारा तिरंगे को फहराया गया। कैम्पस प्रभारी श्री वरदान पटेल जी द्वारा मुख्य अतिथि का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।  मुख्य अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती एवं भारत माता व शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया।


मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डाॅ. जे.के. पाण्डेय द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों एवं मोबाईल के दुष्प्रभावों पर अपनी प्रस्तुति दी गई। शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी गई।  कार्यक्रम  का संचालन श्री मोहर सिंह एवं प्रियंका कोरी द्वारा किया गया।  संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आभार शिक्षा संकाय प्राचार्य डाॅ. सीमा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सागर शिष्य मण्डल कोषाध्यक्ष  एस.एल. बचकंया जी आई.टी.आई. के पूर्व प्राचार्य  बी.एस.साहू, पुष्पेन्द्र साहू, मनोज सोनी, महेन्द्र साहू, श्री रामानुज तिवारी, श्री अखलेश भार्गव, श्री अनुराग पाण्डेय, श्री दीपक शर्मा, श्री वरूण मिश्रा, श्रीमती रूचिता जैन, श्री अमित साहू, श्री दीपक कोष्टी, श्री मोहरसिंह प्रजापति, श्रीमती नेहा चैरसिया, स्वाती रजक, आसुतोष नेमा, कु. प्रियंका कोरी, श्री अंकुर सेन, श्री आशीष कुमार नायक, श्री कुलदीप कुमार, श्री देवेन्द्र तिवारी, श्री दीपक रावत, श्री सुनील कुमार राज, श्री अनुराग पटेल, श्री अंकित खटीक, श्री शुभम भोजक, श्री शिवाशीष यादव, श्री हरगोविन्द चड़ार, श्री भरत उपाध्याय, श्री बसंत बाल्मीकि, श्री राज बाल्मीकि, श्री रोहित यादव, श्री कैलाश पटेल, श्री भरतपाल सिंह राजपूत, श्री अरविन्द यादव, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, श्री सिद्धार्थ सिंह ठाकुर, श्री मंजुल वाजपेयी, श्री नरेन्द्र नामदेव, श्री रमेश बांगर, श्री आकाश धोबी, श्रीमती ज्ञानबाई बाल्मीकि, श्रीमती गीता वाल्मीकि, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के लिए श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स  के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े