July 5, 2026

कैंपस टू कॉरपोरेट’ में विद्यार्थियों ने जाना कैंपस सेलेक्शन का तरीका अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेनर सचिन कुम्भोजे व विश्वजीत कासिद ने तकनीकी के साथ सॉफ्ट स्किल्स में दिया प्रशिक्षण…

0
WhatsApp Image 2024-01-25 at 11.09.31 AM

कुम्हारी । श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के करियर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा कैंपस टू कॉरपोरेट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ “ऑक्सफ़ोर्ड ऑफ़ ईस्ट” पुणे से आए इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर सचिन कुम्भोजे व विश्वजीत कासिद, डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग & प्लेसमेंट ओम प्रकाश त्रिपाठी, कैंपस निदेशक डॉ प्रीती गुरनानी, नर्सिंग प्रिंसिपल डी चेनम्मा भास्कर, फार्मेसी प्रिंसिपल डॉ अलंकार श्रीवास्तव व करियर डेवलपमेंट सेंटर की टीम ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया।

मोटिवेशनल स्पीकर सचिन कुम्भोजे व विश्वजीत कासिद ने सबसे पहले छात्र-छात्राओं को बताया कि आप अपने इंटरेस्ट एरिया को पहचान कर उस फील्ड में अपने करियर का लक्ष्य बनाये तभी आप उस फील्ड में बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं ।

मोटिवेशनल स्पीकर सचिन कुम्भोजे व विश्वजीत कासिद

उन्होंने इस पर अपने करियर जर्नी के माध्यम प्रकाश डाला साथ ही कहा कि कम्पनी को ग्रेजुएट नहीं स्किल्ड ग्रेजुएट चाहिए । स्पीकर ने कहा इंटरव्यू में सफलता का प्रतिशत 5 % से भी कम रहता हैं, इसके लिए छात्रों को अलग-अलग स्किल सेट पर काम करना होगा।

कम्युनिकेशन के महत्व को समझाते हुए कहा कि जब छात्रों का कैंपस सेलेक्शन होता है तब सेलेक्शन केवल एक ही प्रश्न पर निर्भर करता है कि छात्र अपने बारे में किस तरह से प्रस्तुत करता है। साथ ही बताया कि आप दूसरों की नकल मत करिए बल्कि उनसे जानकारी प्राप्त करिए और अपने व्यक्तित्व में सही रूप से निखार लाइए ।

इसके साथ नर्सिंग और फार्मेसी में करियर की क्या संभावनाएं हैं, अलग अलग क्षेत्रों में कौन सी स्किल चाहिए, इंटरव्यू की तैयारी कैसी की जाये, रिज्यूमे कैसे बनाये जाये इस पर मॉक इंटरव्यू से अभ्यास भी कराया गया। छात्रों ने कार्यशाला पर अपने फीडबैक में बताया की यह उनके लिए बहुत ही महतवपूर्ण थी इसमें उन्होने अपने अंदर के डर को पूरी तरह से खत्म किया इसके साथ बहुत सारी जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में गेस्ट सचिन कुम्भोजे व विश्वजीत कासिद को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इसके साथ फार्मेसी कोऑर्डिनेटर आस्था वर्मा ने आभार व्यक्त किया। वाईस चेयरमैन डॉ जे के उपाध्याय ने सफल कार्यक्रम के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *