June 4, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय द्वारा यूबीए और एनएसएस के तहत सालियाभाटा महासमुंद में किया गया स्वास्थ सर्वेक्षण…

0
WhatsApp Image 2023-05-13 at 3.16.49 PM (3)

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान (यूबीए) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के शिक्षकों और छात्रों के तहत जागरूता अभियान से संबंधित गतिविधियां कराई गई। 13 मई शनिवार को यूबीए और एनएसएस की गतिविधियों के द्वारा सालियाभाटा महासमुंद के ग्राम पंचायत और आस-पास के इलाके जा कर स्वास्थ सर्वेक्षण के साथ उन्हें जागरूक भी किया गया जिसमें गाँव के बुजुर्ग, बच्चों और युवाओं का बी.पी., शुगर, एनीमिया रक्त समूह परीक्षण, नेत्र परीक्षण एवं सामान्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ के प्रति मार्गदर्शित भी किया गया। जागरूता अभियान में उन्नत भारत अभियान और राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र एवं शिक्षक डीन डॉ. अनुभूति कोशले, डॉ. आशीष सरकार, डॉ. जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र पटेल, मिशा मार्टिन, तरुण सोनवानी, दिव्या शर्मा एवं अन्य सदसयगण शामिल हुए।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जस्ट डायल में हुए चयनित…


 

Read More:- श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल कुम्हारी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ समर कैंप

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *