June 5, 2026

गुजरात टाइटंस ने IPL ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को दी मात…

0
IPL-2023

 

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. चेन्नई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए. इसके बाद चेन्नई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया. तुषार देशपांडे के आखिरी ओवर की पहली गेंद वाइड रही, जिसके बाद अगली गेंद पर राहुल तेवतिया ने छक्का जड़ा. फिर दूसरी गेंद पर राहुल ने चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी.

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम के ओपनर शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 63 रन जोड़े. और विजय शंकर ने 27 बनये ओपनर ऋद्धिमान साहा ने 25 रन बनाए. राशिद ने 3 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के से नाबाद 10 रन बनाए. वहीं राहुल तेवतिया ने 14 गेंदों पर 15 रन नाबाद पारी  खेली  चेन्नई के लिए युवा पेसर राजवर्धन हैंगरगेकर ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए.

 

इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए. ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने50 गेंदों 92 पारी खेली लेकिन वह शतक से महज 8 रन से चूक गए.

वही मोईन अली ने 17 गेंदों पर 23 रन बनाए. गुजरात के लिए अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ और स्पिनर राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए जबकि एक विकेट जोशुआ लिटिल ने लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *