April 20, 2026

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल करने का लिया फैसला, देशभर में हो सकती है बिजली गुल…

0
08_10_2021-electricity_crisis_22093168_0481820


देशभर के बिजली कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च को हड़ताल करने का निर्णय लिया है, इस देशव्यानपी हड़ताल का निर्णय बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में लिया है।

Read More:-छत्तीसगढ़ राज्य से अकेला चयनित हुआ देवेंद्र, महज 17 साल की उम्र में जॉइन करेंगे इंडियन नेवी

सभी श्रम संगठनों के आह्वान पर सभी राज्यों के बिजली कर्मचारी भी इस दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट शैलेंद्र दूबे ने बताया कि सभी राज्यों के बिजली कर्मचारी भी केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में हड़ताल में शामिल होंगे।

join whatsapp


साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र की निजीकरण की नीतियों से कर्मचारियों में रोष है, बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की मुख्य मांगें हैं कि बिजली विधेयक 2021 को वापस लिया जाए तथा सभी प्रकार की निजीकरण प्रक्रिया को बंद की जाए। केंद्र शासित प्रदेशों खासकर मुनाफा कमाने वाले चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली दमन दिउ तथा पुडुचेरी में बिजली के निजीकरण करने के निर्णय को तुरंत रद्द किया जाए और बिजली बोर्डों के विघटन के बाद नियुक्त किए गए सभी बिजली कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

Read More:-तालिबान का आदेश : अफगानिस्तान में छात्राओं के लिए स्कूल खुलने के कुछ घंटे बाद फिर से बंद…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 28-29 मार्च की हड़ताल में शामिल होंगे, विभिन्नु बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है, इससे बैंक सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हड़ताल का आह्वान सरकारी बैंकों के निजीकरण और बैंक कानून संशोधन विधेयक 2021 के विरोध में किया गया है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *