April 19, 2026

DEO’s order . स्कूलों में पढ़ाई के वक़्त शिक्षक नहीं चला पाएंगे मोबाइल…

0
municipal-virtual-tuesday-attending-digital-bhushan-children_bc09e0ce-eca9-11e8-b312-d5ded9c11306

अब शिक्षक कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। अगर कोई शिक्षक कक्षा में मोबाइल पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए पाया गया, तो उस पर कार्रवाई होगी। बता दें की कुछ वक़्त पहले छात्रों के स्कूल के दौरान मोबाइल लेकर आने को सूरजपुर में बैन कर दिया गया था, तो अब वही शिक्षको को सिर्फ अपने अध्यापन काल खंड में मोबाइल इस्तेमाल की मनाही है। पढ़ाई के दौरान डिस्टर्बेंस के चलते एसा आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है। आदेश में स्पष्ट है कि सिर्फ पढ़ाने के दौरान शिक्षक मोबाइल का इस्तेमाल न करें। बाकी पीरियड के गैप या दोपहर में खाने के समय में कोई रोक नहीं है।

Read More:-DRDO की लैब्‍स का फोकस बढ़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर, रक्षा मंत्री करेंगे 75 डिफेंस प्रोडक्‍ट्स पेश…

बता दें की दरअसल, डीईओ के निरीक्षण में कुछ शिक्षक क्लास के दौरान मोबाइल पर फेसबुक देखते पाए गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी बीईओ व प्राचार्यो को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि “स्कूलों के निरीक्षण के दौरान यह बात संज्ञान में आई है कि स्कूल में बच्चे मोबाइल लेकर आते हैं और कालखंड के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करते हैं। जिसके चलते अध्यापन कार्य प्रभावित होता है अतः छात्रों के स्कूल में मोबाइल लाने पर पूर्णतयाः रोक लगाई जावें।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में 150 लोगों का हुआ टीकाकरण, लगाये गये कोविशील्ड और को-वैक्सीन…

resistration open 2022-23


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *