June 4, 2026

NEP : आगामी सत्र से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स की होगी पढ़ाई, पायलट मोड पर चलेंगे बीएड कोर्स- एनसीटीई…

0
college-student_1688481_835x547-m

देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स की पढ़ाई होगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने केंद्र और राज्य सरकारों के बहु-विषयक विश्वविद्यालयों और संस्थानों में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड कोर्स पायलट मोड पर चलाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

join whatsapp


Read More:-मुख्यमंत्री ने किया मितान योजना का शुभारंभ, टोल फ्री नम्बर किया जारी…

बता दें की एनसीटीई ने इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अपनी आधिकारिक वेबसाइड खोल दी है। उम्मीदवार 31 मई , रात 11.59 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

एनसीटीई के सदस्य सचिव केसांग यांगज़ोम शेरपा की तरफ से 1 मई को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड के लिए ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में जारी अधिसूचना के मुताबिक, आईटीईपी एक दोहरी-वृहद समग्र स्नातक डिग्री है। इसमें बीए बीएड, बीएससी-बी.एड और बीकॉम-बीएड पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए जाएंगे।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका को मिला “छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान”, प्रदेश की 5 महिला रचनाकारों में शामिल आयुषी तिवारी…

इसे देश भर के केंद्र और राज्य सरकार के बहु-विषयक विश्वविद्यालयों व संस्थानों में पायलट मोड में शुरू किया जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एक राष्ट्रीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट स्कोर के आधार पर सीट मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया है कि यह एक छात्र-शिक्षक को शिक्षा के साथ-साथ इतिहास, गणित, विज्ञान, कला, अर्थशास्त्र या वाणिज्य जैसे विशेष विषय में डिग्री प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा। इसमें अत्याधुनिक शिक्षा की जानकारी के साथ प्रारंभिक बचपन, देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई), मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) व समावेशी शिक्षा आदि के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

Read More:-ट्रैकर डाग की हुई अचानक मौत, संगीन अपराधों में सुराग देने में करती थी मदद…

शिक्षकों का चयन 2030 से चार वर्षीय बीएड प्रोग्राम से होगा-

साल 2030 से एनईपी के तहत स्कूल में शिक्षकों का चयन चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम के आधार पर ही होगा। इस नए कोर्स से छात्रों के एक साल की बचत भी होगी। यदि कोई छात्र 12वीं कक्षा के बाद शिक्षक क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहता होगा तो वह सीधे बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड में दाखिला ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *