April 30, 2026

दैनिक दिनचर्या के काम के लिए फायदेमंद है योग , नर्सिंग कॉलेज में योग दिवस मनाया गया…

0
8e7ce30c-7f3c-41c8-b787-0fa66023e8c9

मंडला | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग मंडला में  हर घर आंगन योग, एक विश्व एक स्वास्थ्य के संदेश के साथ लोगों ने योगाभ्यास किया।

21 जून 2023 योग दिवस पर रावतपुरा इंस्टिट्यूट के छात्रों  के द्वारा स्टेडियम में सामूहिक रूप से योग किया गया।  कार्यक्रम में  संस्थान प्रबंधक ने  छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग हमारे स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या के काम के लिए फायदेमंद है।

योग निश्चित रूप से मानसिक तनाव को कम करेगा। उन्होंने कहा कि योग अभ्यास हमारे जीवन में सकारात्मक वातावरण विकसित करेगा जो स्वास्थ्य स्तर में सुधार के लिए समाज का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन संस्था की अध्यापिका सविता सलाखें के निर्देशन में किया गया एवं संस्था के टीचिंग स्टाफ आयुषी मैडम, सोमया मैडम, पल्लवी मैडम श्वेता रघुवंशी मैडम, प्रियंका मैडम ने भी  सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *