June 4, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया महाप्रभु वल्लभाचार्य को नमन…

0
download

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती के मौके पर उन्हें नमन किया । सीएम बघेल ने कहा है कि भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने श्रीकृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों की रचना की। महाप्रभु वल्लभाचार्य का छत्तीसगढ़ के चंपारण में जन्म होने से उनका गहरा नाता यहां से जुड़ गया हैं।

join whatsapp


Read More:-नई शिक्षा नीति: नए सत्र से बदलेंगे सिलेबस, 70 प्रतिशत राष्ट्रीय और 30 प्रतिशत स्थानीय विषय किए जा सकते हैं शामिल…

उन्होंने पुष्टिभक्ति के रूप में श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण भक्ति मार्ग दिखाया। पुष्टिमार्ग को कई लोगों ने अपनाया। उनके प्रसिद्ध शिष्य सूरदास ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया और कृष्ण प्रेम का माधुर्य लिए कई प्रसिद्ध रचनाएं लिखी। सीएम बघेल ने कहा है कि वल्लभाचार्य जैसे महापुरूष के जन्म से छत्तीसगढ़ की धरा भी धन्य हुई है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *