छत्तीसगढ़: स्वाइन फ्लू से हुई मासूम बच्ची की मौत, प्रदेश में मचा हड़कंप…
प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 4 साल की बच्ची की मौत हो गई है. इस खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इसे लेकर प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग इससे बचाव को लेकर व्यापक इंतजाम में जुट गया है.
Read More:-यूजीसी की नई पहल: विश्वविद्यालय अब विभाजन की विभीषिका समझाने के लिए आएंगी आगे,यूजीसी ने जारी किया पत्र…
सूचना के अनुसार, स्वाइन फ्लू से जिस मासूम की मौत हुई है वो महज 4 वर्ष की थी और कवर्धा से ये परिवार इलाज कराने समता कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में पहुंचा था। जहां निमोनिया के बाद जांच में मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की बात करें तो 15 जुलाई से अब तक स्वाइन फ्लू के 28 मरीज सामने आए है। जिसमें से एक मरीज की मौत हुई और 11 एक्टिव मरीज अभी भी इलाज करवा रहे है।
Read More:-विश्व स्तनपान सप्ताह : SRU ने दिया नुक्कड़ नाटक द्वारा महिलाओं को संदेश, समय पर टीकाकरण कराने के लिए किया जागरूक…


