छत्तीसगढ़ :अंबेडकर अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, 300 से ज्यादा नर्सों की होगी भर्तियां, राज्य सरकार ने दी मिली मंजूरी…
राजधानी के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल भीमराव अंबेडकर अस्पताल में जल्द ही सुविधाएं बढ़ने वाली है। यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को और आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत मिलने वाली है। अंबेडकर अस्पताल में 750 बिस्तरों के अनुपात में अब 300 नर्स की सुविधा होने वाली है। इसके लिए अंबेडकर अस्पताल में 300 से ज्यादा नर्सों की नई भर्तियां होने वाली है। जिसके लिए जल्दी ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से विज्ञापन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए मंजूरी दे दी गई है।
Read More:-वैज्ञानिकों को मिला प्राचीन ‘बीयर डॉग’: अपने समय का बेहद भयावह, खतरनाक शिकारी और 320KG वजन…
बता दें कि, शासन को इस भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव कोरोना काल से पहले भेजा गया था। लेकिन कोरोना के कारण अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी। जिसे अब शासन ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

Read More:-दुर्ग आरटीओ : जिले के प्राइवेट स्कूलों में संचालित बसों के रख रखाव की ठोस जांच …


