CG Vypam Entrance Exam 2024: फार्मेसी (PPHT ), नर्सिंग (PNT ), एजुकेशन (B.Ed ) छत्तीसगढ़ प्रवेश परीक्षा 2024 की तारीख घोषित , जाने डिटेल्स ..
रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आज विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं जैसे कि पी.ई.टी., पी.पी.एच.टी., पी.पी.टी., प्री.एम.सी.ए., प्री.बी.एड., प्री.डी.एल.एड., प्री.बी.ए.बी.एड.,/ प्री.बी.एस.सी.बी.एड., पी.ए.टी, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग आदि की परीक्षा तिथि जारी किया गया है। इसके संबंध में सीजी व्यापम द्वारा आज एक लेटेस्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है जो कि आप नीचे देख सकते हैं डिटेल के साथ।
CG Vypam Entrance Exam 2024: सीजी व्यापमं इंट्रेंस एग्जाम 2024
अगर आप इंतज़ार कर रहे थे, छत्तीसगढ़ व्यापमं प्रवेश परीक्षाओं के तिथि के संबंध में अपडेट के लिए तो आपका इंतजार हुआ खत्म, आज आपको पता चलेगा कि छत्तीसगढ़ में प्रवेश परीक्षा 2024 कब होगा?
सीजी व्यापम प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरना कब से स्टार्ट होगा ?

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक प्रशिक्षण रायपुर अर्थात सीजी व्यापम द्वारा विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का फॉर्म भरना कब से स्टार्ट होगा? इसके संबंध में अभी कोई अपडेट नहीं आयी है पर, इसके संभावित परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी दे दी गई है, जो कि 30 मई से शुरू होगा और अलग अलग परीक्षाओं के अलग अलग तिथि आप नीचे देख सकते हैं, अगर प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म संबंधित कोई जानकारी आएगी तो हम आपको सबसे पहले अपडेट कर देंगे।
CG Vypam Entrance Exam 2024: छत्तीसगढ़ में मई-जून में होगी 8 प्रवेश परीक्षाएं
सीजी व्यापम परीक्षा शुल्क कितना लगता हैं ?
उपरोक्त प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क के संबंध में राज्य शासन से प्राप्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा परीक्षा शुल्क माफ़ किए जाने के संबंध में, जारी पत्र क्रमांक एफ 10-2/२०२२/एक (1) दिनांक 8 अप्रैल 2022 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

CG Vypam Entrance Exam 2024 का फॉर्म कैसे भरे
इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध रहेंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रारम्भिक।, अंतिम तिथि, त्रुटि सुधार की तिथि एवं परीक्षा का समय व्यापमं की वेबसाइट पर बाद में घोषित की जाएगी।
