June 20, 2026

SRI : प्रवाह खेल महोत्सव में एक दुसरे से जोर आजमाइश करते दिखे छात्र…

0
WhatsApp Image 2024-02-13 at 3.26.39 PM

कुम्हारी : श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन कुम्हारी में चल रहे वार्षिक खेल महोत्सव प्रवाह के दूसरे दिन  छात्र – छात्राओ में भरपूर उमंग और  उत्साह दिखा ।  बता दे कि प्रवाह खेल महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुवात वालीबाल के साथ हुई । जिसमे बालिका वर्ग में नर्सिंग का मुकाबला फार्मेसी के साथ हुआ, दोनों ही टीम के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला । साथ ही दोनों टीम अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश करते हुए नज़र आये और सभी छात्र अपनी टीम का जोर शोर से उत्साहवर्धन  करते हुए नज़र आये ।

यह रही आज की प्रतियोगिता

प्रवाह के दूसरे दिन के खेलो में वालीबाल बालक व बालिका वर्ग का बहुत ही रोमांचक मुकाबला रहा । साथ ही खो – खो बालक व बालिका वर्ग ने भी इस खेल में अपने जोर आजमायें और कब्बडी में भी बालक व बालिका वर्ग ने बहुत ही उत्साह के साथ खेलो में अपनी उपस्थिति का परिचय दिया ।

रोमांचक रहा विजेता टीम का खेल प्रदर्शन

  • खेलों के फाइनल मुकाबले में वालीबाल बालिका वर्ग में नर्सिंग टीम का सामना फार्मेसी टीम के बीच हुआ । बहुत ही ऊर्जापूर्ण माहौल के साथ नर्सिंग की टीम ने बाजी मारी । साथ ही बालक वर्ग में नर्सिंग टीम का सामना फार्मेसी टीम के साथ किया गया । जिसमें फार्मेसी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  नर्सिंग के मुंह से जीत छीन ली । इसी प्रकार से खो – खो  बालक वर्ग में नर्सिंग टीम का मुकाबला फार्मेसी टीम के साथ किया गया । जिसमें फार्मेसी बालक वर्ग की टीम ने जीत हासिल की । इसी कड़ी में बालिका वर्ग मे एजुकेशन टीम का मुकाबला फार्मेसी टीम के मध्य किया गया जिसमें फार्मेसी बालक वर्ग की टीम ने जीता खो – खो का मुकाबला ।

 

खेलो के रोमांचक मुकाबले में कबड्डी बालक वर्ग में फार्मेसी  व  नर्सिंग के बीच बच्चों ने जोर आजमाई जिसमें फार्मेसी की टीम ने बाजी मारी । साथ ही बालिका वर्ग में नर्सिंग टीम की भिडंत फार्मेसी के बीच रही । जिसमें नर्सिंग की टीम ने इस मुकाबले को जीता और खेल की अंतिम कड़ी में क्रिकेट के लिए बालक वर्ग में फार्मेसी की टीम का सामना एजुकेशन टीम के साथ हुआ । फार्मेसी की टीम ने बाजी मारते हुए यह मुकाबला भी जीत लिया ।

इस प्रकार प्रवाह के फाइनल मुकाबले  में सभी खेलों का सफलता पूर्वक संचालन हुआ । जिसमें टीम के समन्वयक, संस्था प्रभारी, समस्त स्टाफ व सभी छात्र- छात्राओं ने अपनी उपस्थिति का परिचय दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *