बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को खेल रत्न अवॉर्ड, साथ ही 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से किया गया सम्मानित…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति भवन में ‘खेल रत्न’ और ‘अर्जुन’ पुरस्कार प्रदान किये । प्राप्तकर्ताओं में शटलर चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी के साथ-साथ क्रिकेटर मोहम्मद शमी भी शामिल थे, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला। इस साल मिलने वाले सबसे बड़े सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड से बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया गया है। जबकि अर्जुन अवार्ड से स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है ।
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हुए हौन्ग्झाऊ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था । खेल रत्न विजेताओं को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है ।
अर्जुन पुरस्कार का इतिहास
पहला अर्जुन पुरस्कार 1961 में युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा दिया गया था। विभिन्न खेल श्रेणियों से संबंधित कुल बीस खिलाड़ियों को 1961 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। खिलाड़ियों को उनके द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है।
पैरा एशियाई खेलों की चैंपियन तीरंदाज शीतल देवी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्हें ये पुरस्कार साल 2023 में हांगझू चीन में आयोजित चौथे पैरा एशियाई खेलों में तीन गोल्ड मेडल और एक रजत मेडल जिता चुकी हैं।
क्या होता है अर्जुन पुरस्कार ?
अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में हुआ था। पुरस्कार स्वरूप पंद्रह लाख रुपये की राशि, अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। एक खिलाड़ी को चार साल के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए। अर्जुन पुरस्कार प्रसिद्ध खेल पुरस्कारों में से एक है। यह व्यक्तियों को खेल की विभिन्न श्रेणियों में उनके अनुकरणीय और असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
किसको मिला था सबसे पहले अर्जुन पुरस्कार
सलीम दुर्रानी अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले पहले क्रिकेट खिलाड़ी थे। सलीम दुर्रानी एक अफगानिस्तान में जन्मे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह एक ऑल-राउंडर टेस्ट खिलाड़ी थे, जो 1963 से 1970 तक भारतीय टीम के लिए खेले।उन्होंने 1958 कॉमनवेल्थ खेलों में 100 गज और 220 गज की दौड़ में भाग लिया। डीसूजा ने 1953 में पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 1961 में टीम का नेतृत्व किया। स्टेफी डिसूजा भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत अर्जुन पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं।
दो खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न
देश के सबसे बड़े खेल अवार्ड मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की भी घोषणा कर दी गयी है। इस बार यह अवार्ड बैडमिंटन के दो दिग्गज खिलाड़ियों को दिया गया । बैडमिंटन में इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए खेल मंत्रालय ने उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना है।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के प्राप्तकर्ता
चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विक साईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्त
- ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
- अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
- मुरली श्रीशंकर – एथलेटिक्स
- पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
- मोहम्मद हुसामुद्दीन – मुक्केबाजी
- आर. वैशाली – शतरंज
- मोहम्मद शमी – क्रिकेट
- अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
- दिव्याकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
- दीक्षा डागर – गोल्फ
- कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
- सुशीला चानू – हॉकी
- पवन कुमार – कबड्डी
- रितु नेगी – कबड्डी
- नसरीन – खो-खो
- पिंकी – लॉन बाउल्स
- ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
- ईशा सिंह – शूटिंग
- हरिंदर पाल सिंह संधू – स्क्वैश
- अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
- सुनील कुमार – कुश्ती
- अंतिम पंघाल – कुश्ती
- नाओरेम रोशिबिना देवी – वुशु
- शीतल देवी – पैरा-तीरंदाजी
- इलूरी अजय कुमार रेड्डी – ब्लाइंड क्रिकेट
- प्राची यादव – पैरा-कैनोइंग
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) के प्राप्तकर्ता
ललित कुमार – कुश्ती
आरबी रमेश – शतरंज
महावीर प्रसाद सैनी – पैरा-एथलेटिक्स
शिवेन्द्र सिंह – हॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकर – मल्लखंब
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम श्रेणी) के प्राप्तकर्ता
जसकीरत सिंह ग्रेवाल – गोल्फ
भास्करन ई. – कबड्डी
जयन्त कुमार पुशीलाल – टेबल टेनिस
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए मेजर ध्यानचंद पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
मंजूषा कंवर – बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा – हॉकी
कविता सेल्वराज – कबड्डी
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023 के प्राप्तकर्ता
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर (विजेता)
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब (प्रथम रनर-अप)
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र (द्वितीय उपविजेता)