January 18, 2025

पेरिस ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुष अग्रवाल…

0

नयी दिल्ली। एशियाई खेलों के पदक विजेता में घुड़सवार अनुष अग्रवाल पेरिस ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनुष ने बेहतर प्रदर्शन के औसत के कारण करीबी मुकाबले में श्रुति वोरा को पछाड़ते हुए। भारतीय घुडसवारी महासंघ (ईएफआई) ने इसके लिए जानकारी दी है।

पहली बार कोई भारतीय घुड़सवार हिस्सा

हांगझोउ एशियाई खेल 2022 में टीम ड्रेसेज स्पर्धा का स्वर्ण और व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने वाले अनुष को श्रुति पर तरजीह दी गई। दोनों खिलाड़ियों के हाल के प्रदर्शन के विश्लेषण के बाद अनुष को चुना गया। ओलंपिक की ड्रेसेज स्पर्धा में यह पहली बार होगा, जब कोई भारतीय घुड़सवार हिस्सा लेगा। इससे पहले भारत के घुड़सवारों ने इवेंटिंग स्पर्धा में ही हिस्सा लिया है।


पेरिस खेलों के लिए राइडर और घोड़े के संयोजन में न्यूनतम 67 प्रतिशत जरुरी

अनुष (अपने घोड़े सर कैरामेलो ओल्ड के साथ) ने पिछले साल शुरू हुए क्वालीफिकेशन चक्र के दौरान प्रदर्शन में निरंतरता दिखाई और न्यूनतम पात्रता आवश्यकता को चार बार पूरा किया जबकि अनुभवी श्रुति ने इस महीने दो बार एमईआर हासिल किया। उनका औसत स्कोर 67.695 प्रतिशत था जो श्रुति के 67.163 प्रतिशत से बेहतर था। ईएफआई द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार पेरिस खेलों में पात्र होने के लिए राइडर और घोड़े के संयोजन को एक जनवरी 2023 और 24 जून 2024 के बीच दो बार न्यूनतम 67 प्रतिशत हासिल करना आवश्यक है।मानदंडों के अनुसार यदि एक से अधिक खिलाड़ी पात्र हैं तो पिछले एक वर्ष में सर्वश्रेष्ठ चार स्पर्धाओं में से ग्रां प्री में उच्चतम औसत वाले खिलाड़ी को भाग लेने के लिए चुना जाएगा।

भारत के खिलाड़ी पहले से करते आ रहे प्रतिनिधित्व

फवाद मिर्जा ने 2020 तोक्यो खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इससे पहले इम्तियाज अनीस ने 2000 सिडनी खेलों में शिरकत की थी जबकि इंद्रजीत लांबा ने 1996 अटलांटा खेलों में हिस्सा लिया था। जितेंद्रजीत सिंह अहलुवालिया, हुसैन सिंह, मोहम्मद खान और दारया सिंह 1980 मास्को खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आईजीएफ की ओलंपिक क्वालीफिकेशन सूची में 60 पुरुष शामिल हैं। शुभंकर और गगनजीत ने क्रमशः 48 और 54 की ओलंपिक रैंक के साथ कट बनाया।

महिलाओं की स्पर्धा के लिए अंतिम सूची 24 जून को किया जारी

पेरिस खेलों के लिए पुरुषों (1-4 अगस्त) और महिलाओं (7-10 अगस्त) की गोल्फ स्पर्धाएं सेंट-क्वेंटिन-एन-यवेलिन्स के गोल्फ नेशनल कोर्स में आयोजित की जाएंगी।महिलाओं की स्पर्धा के लिए अंतिम सूची 24 जून को जारी की जाएगी। अदिति अशोक और दीक्षा डागर, जो वर्तमान में क्रमशः 24वें और 40वें स्थान पर हैं, के क्वालीफाई करने की संभावना है। टोक्यो ओलंपिक में अदिति चौथे स्थान पर रही थीं, जो ग्रीष्मकालीन खेलों में किसी भारतीय गोल्फ खिलाड़ी द्वारा हासिल किया गया, जिसका सर्वश्रेष्ट परिणाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े