आरोहण-2022 : पहले दिन हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता, देखें क़्वार्टर मैच के परिणाम…
रायपुर । श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता “आरोहण-2022” का आयोजन किया जा रहा है | 7 अप्रेल से शुरू हुए इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से अलग अलग जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन हुए बास्केटबाल में सभी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया । अब विजेता टीम 8 अप्रैल को होने वाले सेमीफइनल मैच खेलेगी।
इन कॉलेज के बीच हुआ मुकाबला और ये रहे विजेता :
1. एसएसआईपीएमटी बनाम एसआरयू फार्मा
विजेता – एसआरयू फार्मा
2. सेंट थॉमस रायपुर बनाम एसआरयू ईई
विजेता – सेंट थॉमस
3. एसएसएसएसवी बनाम आईटीआई धनेली
विजेता – आईटीआई धनेली
4.एसएसआईपीएमटी बनाम बिट दुर्ग।
विजेता SSIPMT रायपुर
5. जीईसी रायपुर बनाम के.एन. कोरबा
विजेता – के एन कोरबा
6. आईटीआई धनेली बनाम पखांजूर
विजेता पखांजुर
Read More :- आरोहण-2022 : पहले दिन हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता, हुए 9 क़्वार्टर मैच…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के साथ संस्थान के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ, छात्रों और आरोहण के समन्वयक डॉ. जितेंद्र शर्मा, क्रांति देवांगन,मोनिका मिश्रा को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दी…

