विश्व स्वास्थ्य दिवस : श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ने दिया “स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मस्तिष्क” का संदेश…
शहडोल | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल में परम पूज्य महाराज श्री के आशीर्वाद से और संस्थान के उपाध्यक्ष महोदय डॉ जे. के उपाध्याय जी के कुशल नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. सबसे पहले मेडिकल कॉलेज शहडोल में क्लीनिकल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने इसकिट और पोस्टर के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मरीज और उनके परिजनों को जागरूक किया.

बताया गया कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है. जब आपका तन अच्छा रहेगा तब आपका मन अच्छा रहेगा. जब आपका मन अच्छा रहेगा तो आप अपना और अपने समाज का विकास कर पाएंगे. मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की शिक्षिका सरोज पटेल एवं वंदना साहू के नेतृत्व में किया गया. वही संस्थान के सेमिनार हॉल में छात्रों ने प्रेजेंटेशन और इसकिट के माध्यम से विश्व स्वास्थ्य दिवस का संदेश दिया.

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह सेंगर सहित सभी स्टाफ और छात्रों द्वारा शहडोल में आयोजित विश्व स्वास्थ्य दिवस के कार्यक्रम की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की.



