खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह , मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक डॉ विनय जायसवाल हुए शामिल…
मनेंद्रगढ़। खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक स्पोर्ट्स डे के विजेता एवं उपविजेता एवं क्लास के टॉपर को प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार दिए गए। साथ ही विद्यालय में सभी शिक्षकों को अच्छे कार्यों के लिए उनके प्रोत्साहन हेतु उन्हें स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया |

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित माननीय विधायक डॉ विनय जायसवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खालसा विद्यालय के बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाओं के साथ 2 लाख विद्याल नवनिर्माण कार्यों के लिए देने की घोषणा की।

कोविड कार्यकाल के दौरान कुछ ऐसे गरीब परिजन जो किसी भी प्रकार से अपने बच्चों की फीस देने में असमर्थ है, उनके फीस में छूट की राशि विधायक निधि राशि से एवं विद्यालय से दी गई।

। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
,इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय विधायक जी के साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,विधायक प्रतिनिधि अनिल प्रजापति एवं सभी एल्डरमैन पार्षद एवं विद्यालय की डायरेक्टर संगीता सिंह, मीत छाबड़ा ,

प्राचार्य दिवप्रीत कौर एवं शिक्षक समीक्षा पांडेय, रीना सेन शीतल सिन्हा , संगीता गुप्ता, कुमारी भावना प्रजापति, सुजाता निषाद कुमारी पूजा यादव ,कुमारी नेहा सेन शर्मा , कुमारी रितिका मिंज , सुधांशु सोनी , कुमारी मीरा कडू, कुमारी जानवी रजक , कुमारी सपना पटेल , कुमारी पुष्पा पॉल, कुमारी वंदना देवांगन, कुमारी रश्मि पटेल, आदि शामिल हुए ।

खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल ,डायरेक्टर श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को शुभकामनाये दी।
