June 27, 2026

यूपी चुनाव: पहले वोट फिर शादी ,किया मतदान.. पेश की मिसाल…

0
DULH (1)

हस्तिनापुर की असेम्बली सीट सहित वेस्ट यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है । अभी तक इन सीटों से मिल रही सूचना के अनुसार 11 बजे तक 10 से 12 प्रतिशत होने की खबर है और मतदान की गति शीतलहर के चलते धीमी है। पहले चरण के इस मतदान में जाट, मुस्लिम प्रधान पश्चिमी हिस्से की सीटे है। चुनाव के इस पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं।

join whatsapp
आज शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की सीटों पर मतदान जारी है। यूपी विधानसभा की 403 सदस्यीय सीट के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से लेकर 14, 20, 23 और 27 फरवरी को और 3 व 7 मार्च को मतदान होना है। चुनाव के पहले चरण के मध्य एक वीडियो ने बवाल उत्पन्न करना शुरू कर दिया है जिसमें सीएम का एक वीडियो मैसेज है।

READ MORE : वेबिनार में दी “फार्मास्युटिकल क्वालिटी सिस्टम” की जानकारी….
उनका वीडियो संदेश 6 मिनट का है । इस बीच पहले चरण की वोटिंग के दौरान बुलंदशहर में बारात जाने से पहले दूल्हे ने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदानकिया। देवीपुरा कॉलोनी के लोगों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद चार खंबा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *