June 27, 2026

बड़ा हादसा: रायपुर की फोम फैक्ट्री में भीषण आग,अफरा-तफरी का हुआ माहौल….

0
rpr-434340564_1644407067

join whatsapp


राजधानी रायपुर के एक फोम फैक्ट्री में बुधवार शाम भीषण आग की बड़ी घटना हुई। जिसके वजह से अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। फैक्ट्री में आग इतनी भीषण थी की आग की लपटें शहर में दूर-दूर तक दिखाई दी। यह घटना रायपुर के खम्हारडीह क्षेत्र के कचना मोड स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के पास यह फोम फैक्ट्री है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है। दमकल की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।


Read More:-ऑफलाइन मोड में होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम…

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। कल 4 :30 चार बजे के आसपास फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर अफरा-तफरी मच गई। मजदूर जान बचाने भागने लगे। आग की भीषण लपटों व काले धुएं के गुब्बार को देखकर लोग दहशत में आ गए। फैक्ट्री के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फैक्ट्री के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगी है।

Read More:-छत्तीसगढ़ : ITI पास युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहरा ने बताया कि रेस्क्यू टीम और दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है। 2 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। लगभग आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। ऐसी आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। खम्हारडीह व विधानसभा पुलिस थाना की टीम मौके पर मौजूद है। फैक्ट्री मालिक द्वारा थाने में शिकायत करने पर पुलिस मामले की जांच करेगी। ऐसा बताया जाता है कि इस फैक्ट्री में छह माह पहले भी आगजनी की घटना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *