June 16, 2026

ऑफलाइन मोड में होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम…

0
CBSE-Term-2--16444164223x2

join whatsapp


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी हैं CBSE ने कल बुधवार 9 फरवरी को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जिसमें टर्म 2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से ली जायेंगी। खास बात ये है कि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी।


Read More:-छत्तीसगढ़ : ITI पास युवाओं के लिए निकली सरकारी नौकरी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

बता दें की ने कोरोना की वजह से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था। CBSE क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक ली गई थीं। वहीं 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थीं।

Read More:-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया घोषणा पत्र जारी, देखे क्या-क्या घोषणाएं हुईं….

CBSE ने अभी 10वीं 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकती है। रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज़ किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *