श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी जबलपुर में नेशनल फॉर्मेसी वीक का आयोजन….
जबलपुर l परम पूज्य श्री महाराज जी के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के.उपाध्याय एवं प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में और विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी जबलपुर में नेशनल फार्मेसी वीक – 2022 आयोजन किया गया और इसके साथ ही नेशनल फॉर्मेसी वीक के अवसर पर 24 नवंबर को सेमिनार का भी आयोजन किया गया l

जनरल मैनेजर ऑफ़ नर्मदा जिलेटिन लिमिटेड सुधीर कुमार श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। नर्मदा जिलेटिन लिमिटेड द्वारा फार्मा इंडस्ट्री में जिलेटिन की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देने के लिए भी आश्वात किया l सेमिनार में संस्था के C.A.O डॉ. पी. कुमार और फार्मेसी प्राचार्य डॉ रीतेश यादव व दीपक पटेल सहित फार्मेसी विभाग के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ रीतेश यादव ने मुख्य अतिथि को सम्मान पत्र देकर धन्यवाद प्रेषित किया। मंच का संचालन एसोसिएट प्रोफेसर आकांक्षा जेठमल व असिस्टेंट प्रो. चंचला हल्दकार द्वारा किया गया l सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को फार्मा इंडस्ट्री में जिलेटिन के महत्व के बारे मे जानकारी देना था, ताकि यह जानकारी उनके भविष्य में काम आ सके l

श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे. के. उपाध्याय ने छात्रों को ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, और साथ ही संस्था के सभी शिक्षकों और छात्रों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी l
