July 21, 2026

स्तन कैंसर जागरूकता माह: SRIN रायपुर और RIN नवा रायपुर के छात्रों के लिए गेस्ट लेक्चर, छात्रों को दी जानकारी…

0
WhatsApp Image 2022-10-21 at 2.31.52 PM

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग रायपुर, रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नवा रायपुर और रामकृष्ण केयर अस्पताल के हॉस्पिटल से स्तन कैंसर (Breast Cancer) जागरूकता माह के विशेष अवसर पर 20 अक्टूबर को श्री रावतपुरा सरकार विश्विविद्यालय परिसर के आस्था मंच में स्तन कैंसर जागरूकता, उपचार और प्रबंधन के बारे में जागरूकता पर एक गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री रावतपुरा सरकार विश्विविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम भी मौज़ूद रहे और शामिल हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया ।


Read More:-एनसीआरएफ 2022: लॉन्च की गई नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क रिपोर्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मांगे जनता से सुझाव

गेस्ट लेक्चर में वक्ता के रूप में राम कृष्णा केयर हॉस्पिटल रायपुर के सलाहकार सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ जैन ने रोकथाम और उपचार स्तन कैंसर और सलाहकार दर्द और उपशामक डॉ. बाबलेश महावर ने दर्द के लिए समग्र दृष्टिकोणस्तन कैंसर में प्रबंधन विषय पर लेक्चर दिया।


डॉ. सौरभ जैन ने स्तन कैंसर (Breast Cancer) जागरूकता माह के विशेष अवसर पर पावर पॉइंट प्रजेंटशन के माध्यम से नर्सिंग के छात्रों को कैंसर का परिचय देते हुए इसके कारण एवं इससे बचने के उपाय के बारे में बताया और डॉ. बाबलेश महावर ने कैंसर से होने वाले दर्द और उसके उपचार के बारे में जानकारी दी।

Read More:-SRU प्री दीपावली सेलिब्रेशन: छात्र-छात्राओ ने दिखाई अपनी खूबियाँ, विश्वविद्यालय में दीपावली के पहले ही दीपावली माहौल…

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग रायपुर के नर्सिंग स्टाफ व छात्र एवं रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नवा रायपुर की प्रचार्य कीर्ति शर्मा और उनके नर्सिंग स्टाफ और छात्र गेस्ट लेक्चर में उपस्थित रहे। गेस्ट लेक्चर के अंत में वक्ता डॉ. सौरभ जैन और डॉ. बाबलेश महावर को स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने सफल गेस्ट लेक्चर आयोजन के लिए सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी…

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार फिजिकल एजुकेशन नया रायपुर की टीम ने 2.0 से मारी बाज़ी…


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *