SRI इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल ने वर्ल्ड हार्ट डे पर दिया जागरूकता का सन्देश…
शहडोल || श्री रावतपुरा सरकार महाराज जी के आशीर्वाद से शहडोल कैंपस में वर्तमान समय को देखते हुए और युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मद्देनजर हर साल 29 सितम्बर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है. ताकि लोगों को सेहत के प्रति विशेष रूप से हृदय को लेकर जागरूक किया जा सके. वर्ल्ड हार्ट डे पर रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन और आकर्षक रंगोली बनाकर ह्रदय और उसकी सुरक्षा के प्रति मैसेज दिया.
Read More:-SRU : नर्सिंग मंडला ने “Use Heart for Every Heart” की थीम पर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे…
वरिष्ठ प्राध्यापक दिनेश कुमार राय ने सीपीआर की जानकारी देते हुए कहा की हार्ट अटैक से बचने के लिए ये एक उन्नत पद्धति है जिसका प्रायोगिक प्रशिक्षण शिक्षण संस्थान ने दिया. वही वरिष्ठ अध्यापिका अनामिका सिंह ने हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की भिन्नता के बारे में बताया.
संस्थान की अध्यापिका अफसाना बेगम ने हृदय दिवस के बारे में जानकारी दी. छात्रों ने स्किट के माध्यम से ह्रदय की सुरक्षा से सभी को अवगत कराया.
Read More:-SRU FOOD FEISTA : छात्रों ने बनाया ज़ायकेदार व्यंजन, टीचर्स ने लिये चटखारे…
कार्यक्रम के सफलतम आयोजन के लिए संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय ने SRI इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल के सभी स्टाफ और छात्रों को शुभकामनाएं दी साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की कामना की…

Read More:-SRU : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एचओडी डॉ. मिथिलेश सिंह का रिसर्च पेपर अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका में हुआ प्रकाशित…

