April 18, 2026

SRU : नर्सिंग मंडला ने “Use Heart for Every Heart” की थीम पर मनाया वर्ल्ड हार्ट डे…

0
WhatsApp Image 2022-09-29 at 9.06.29 PM

मंडला|| परम पूज्य श्री महाराज जी के आशीर्वाद से, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय और एमपी-यूपी प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विश्व हृदय दिवस पर बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की छात्राओं ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग महाराजपुर मंडला में “Use Heart for Every Heart.” की थीम पर वर्ल्ड हार्ट डे मनाया. जिसमे नर्सिंग की छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन स्किट और स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी.


Read More:-SRU FOOD FEISTA : छात्रों ने बनाया ज़ायकेदार व्यंजन, टीचर्स ने लिये चटखारे…

बता दे हर साल 29 सितंबर को World Heart Day मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का मकसद है ह्रदय रोगों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना, क्योंकि दुनिया भर में हर साल लाखों लोग हृदय रोग से मर जाते हैं, वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन द्वारा वर्ल्ड हार्ट डे मनाने की शुरुआत हुई। ताकि लोगों को हृदय रोगों के खिलाफ जागरूक किया जा सके। यह एक वैश्विक अभियान है जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है और बताया जाता है कि हृदय रोग (सीवीडी) से कैसे बचा जा सकता है।

Read More:-SRU : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एचओडी डॉ. मिथिलेश सिंह का रिसर्च पेपर अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका में हुआ प्रकाशित…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग महाराजपुर मंडला के सभी नर्सिंग स्टाफ और छात्रों को वर्ल्ड हार्ट डे पर लोगो को जागरूक करने की पहल की प्रशंसा की.

srigo


 

Read More:-NASA DART Mission: एस्टेरॉयड की दिशा और रफ्तार बदलने वाला नासा का कामयाब एक्सपेरिमेंट, इतिहास में दर्ज डार्ट मिशन…

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *