April 18, 2026

जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ “प्राकट्य महोत्सव” एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन…

0
WhatsApp Image 2022-07-05 at 4.35.23 PM

जगदलपुर।। जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में परमपूज्य महाराज जी के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्याय डॉ. जे.के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में, 5 जुलाई को “प्राकट्य महोत्सव” एवं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति डॉ. पी. एन.अग्रवाल वरिष्ट अधिवक्ता और मदनलाल पारख चेयरमैन ऑफ आदेश्वर अकादमी जगदलपुर का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियोँ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।


Read More:-BIN में मनाया गया श्री रावतपुरा सरकार का अवतरण दिवस, श्री रावतपुरा लोक कल्याण ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर हुआ सुंदर कांड पाठ…

मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य और सी.ए.ओ. ने पौधारोपण कर हरियाली का सन्देश दिया । स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया। वही महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शॉल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट का स्थापना दिवस समारोह, रक्तदान और पौधारोपण कर दिया लोक कल्याण का सन्देश…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय ने जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के शिक्षकों, सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को इस शुभ कार्यक्रम के लिए बधाई दी..


 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *