यूट्यूब अवॉर्ड: सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बस्तर के की-बोर्ड प्लेयर को मिला गोल्डन बटन अवॉर्ड, एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर…
छत्तीसगढ़ प्रदेश में बस्तर के की-बोर्ड बजाने वाले हरजीत सिंह पप्पू को यूट्यूब ने गोल्डन बटन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह बस्तर ही नहीं बल्कि देश के पहले ऐसे की-बोर्ड प्लेयर हैं, जिन्होंने की-बोर्ड प्लेइंग के क्षेत्र में गोल्डन बटन का खिताब प्राप्त किया है। 3 साल पहले शुरू हुए इस यूट्यूब चैनल पर अब 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 109 देशों के 18 करोड़ से ज्यादा व्यूवर हैं।
Read More:-विश्व साइकिल दिवस 2022: जानें हर साल इसे मनाने का उद्देश्य एवं इसके फायदे…
हरजीत सिंह ने बताया कि मार्च 2019 में अपना पहला इंस्ट्रुमेंटल वीडियो यूट्यूब में उपलोड किया था। शुरुआत से ही वीडियो में अच्छे व्यू मिलने लगे। उत्सुकता बढ़ी। कुछ ही वक़्त में भारत के अलावा विश्व के अलग-अलग देशों से इनके की-बोर्ड की धुन सुनने लोगों ने दिलचस्पी दिखानी शुरू की और करीब 4 महीने में ही यूट्यूब पर 1 लाख सब्सक्राइबर हो गए, इसके बाद यूट्यूब की ओर से इन्हें सिल्वर बटन दिया गया था।
बता दें की हरजीत ने पिछले 3 सालों में अपने यूट्यूब चैनल पर सिर्फ 145 वीडियो ही अपलोड किए हैं। इनकी व्यूअरशिप में प्रतिदिन लगभग 800 दर्शकों की बढ़ोतरी होती है और महीने में लगभग 20 हजार नए दर्शक इनके चैनल से जुड़ते हैं। इस प्रकार लगभग 45 लाख महीने की व्यूवरशिप है। हरजीत ने बताया कि इसकी पुष्टि स्वयं गूगल करता है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट में स्कूली छात्रों के लिए निशुल्क ऑन जॉब ट्रेनिंग…
वहीं बेटे को भी सिल्वर बटन प्राप्त हुआ। दरअसल, हरजीत का पूरा परिवार संगीत से जुड़ा है। पत्नी गायिका हैं। बड़ा बेटा बजाता है तो छोटे बेटे ने ड्रम बजाने में महारत हासिल की है। छोटा बेटा रमनदीप सिंह उर्फ रोमी भी यूट्यूबर है। जिसके यूट्यूब पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, और करोड़ों व्यूवर हैं। यूट्यूब ने उसे पिछले साल सिल्वर प्ले बटन अवॉर्ड दिया था।
Read More:-छत्तीसगढ़ : भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने मुख्यमंत्री को सौंपा उपहार, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी बधाई…


