April 19, 2026

SRU : दो दिवसीय NAAC ACCREDITATION वर्कशॉप का अंतिम दिन, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर ने समझाई बारीकी…

0
WhatsApp Image 2022-05-20 at 6.33.13 PM

रायपुर|| श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में श्री रविशंकर जी महाराज के आशीर्वाद से विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ. जे.के.उपाध्याय, कुलपति प्रो.डॉ. एस. के.सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 20 मई शुक्रवार को NATIONAL ASSESSMENT AND ACCREDITATION COUNCIL यानि NAAC ACCREDITATION के दो दिवसीय वर्कशॉप का अंतिम दिन रहा. आज के सत्र में NAAC के रिसोर्स पर्सन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रतोष बंसल ने NAAC की कार्यप्रणाली कि जानकारी के साथ उपस्थित शिक्षको और सभी डिपार्टमेंट हेड को बारीकी से प्रशासन-प्रबंधन, तकनीकी के साथ कुशाल नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया।

join whatsapp


 

Read More:-SRU में हुआ NAAC ACCREDITATION पर दो दिवसीय वर्कशॉप,देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.प्रतोष बंसल ने दी जानकारी…


 

Read More:-भारतीय सेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों के लिए करे आवेदन…

वर्कशॉप के अंतिम दिन प्रोफेसर डॉ. प्रतोष बंसल ने अलग-अलग सत्र में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया। इन विषयों में डिजाइन एंड डेवलपमेंट , शिक्षण, मूल्यांकन,अनुसंधान, नवाचार के साथ सभी विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ छात्रों और विवि के जुड़े सभी उन पहलुओं पर उन्होंने बात की जिससे विवि के विकास के साथ शिक्षकों का विकास हो। वही छात्रों से जुड़ी सभी छोटी-छोटी बातों के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी और जिसमें मुख्य रूप से किस तरह छात्रों को पढाई के साथ अन्य गतिविधियों से जोड़ा जा सके। सत्र के आखिरी में उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपने सवाल रखे जिसका जवाब बारी-बारी NAAC के रिसोर्स पर्सन ने दिया।


 

विवि के कुलपति डॉ. एस. के. सिंह ने कहा की यह शुरुवात है, यात्रा है, हम धीरे धीरे गुड से बैटर की ओर बढ़ते है उच्च शैक्षणिक संस्थान की ओर हम अग्रसर होते है बढ़ने की इच्छा शक्ति यही मार्ग पर ले जाती है ये विवि के लिए बेहतर शिक्षाप्रद की तरफ जाने के लिए बहुत ही सार्थक होगा।वर्कशॉप के अंत में NAAC के रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रतोष बंसल को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद देकर शुभकामनाएं प्रेषित की।


 

Read More:-Health : बॉडी और माइंड को फिट बनाये ये चार फूड्स, जानिए इसके फायदे…

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति डॉ. जे. के. उपाध्याय ने कुलपति डॉ. एस. के. सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक स्टाफ को इस दो दिवसीय वर्कशॉप में शामिल होकर NAAC के मापदन्डों पर कार्य के लिए प्रेरित किया और कहा की आने वाले सत्र में विवि NAAC के सभी मापदंडों पर खरा उतरेगी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *