केजीएफ-2 : देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म, जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर…
रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म ‘केजीएफ 2 अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 27 मई 2022 को ओटीटी पर आ सकती है। हालांकि स्ट्रीमिंग डेट की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। लेकिन ‘केजीएफ 2’ के डिजिटल राइट्स बेच दिए गए हैं। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।
बता दें कि कन्नड़ सुपरस्टार यश की ये फिल्म कमाई के मामले में एसएस राजमौली की फिल्म आरआरआर का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आंकड़ों की मानें तो केजीएफ देश की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
Read More :- दिल्ली: स्टूडेंट्स कर रहे फ्लाइंग बाइक तैयार, जरुरतमंदों के लिए एयर एंबुलेंस की तरह करेगी काम…
केजीएफ-2 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं, फिल्म रिलीज होने के महज 21 दिन के भीतर वर्ल्डवाइड 1054.85 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 373.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं देशभर में फिल्म 752.9 करोड़ कमा चुकी है। फिल्म ने इतने कम दिनों में जो कमाई की है, उसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म देश की पहली सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
Read More :- डब्लूएचओ रिपोर्ट : कोविड से भारत में हुई 47 लाख मौत, वैश्विक स्तर पर लगभग एक तिहाई…
बताया जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी काफी महंगे बिके हैं। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म के ओटीटी राइट्स 320 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। लेकिन अब तक फिल्म के मेकर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से इस फिल्म की ओटीटी रिलीज और राइट्स को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

केजीएफ-2 प्रशांत नील ने डायरेक्ट की है। जिसमें यश रॉकी के किरदार में हैं। उनके अलावा संजय दत्त ने फिल्म में विलेन का रोल किया है। श्रीनिधि शेट्टी ने फिल्म में यश की पत्नी का किरदार निभाया हैं। वहीं रवीना टंडन फिल्म में प्रधानमंत्री रमिका सेन की भूमिका में है।

